प्रीत के हाइकु
१
दिल बुझाने
दमकल भी थका
ढूंढो वो कौन ?
२
कोई ना जाने
मोहब्बत का पता
बस हो जाता ||
३
चाँद देखने
दर्दे दिल निकले
आहें भरते ||
४
मीत के गाँव
इमली मीठी लगे
प्रीत का स्वाद ||
५
आँखों की भाषा
मौन से मौन तक
प्यार ही प्यार ||
६
प्यार का मौन
ढिंढोरा पिटवाता
गली – मोहल्ला ||
७
दीवारें छोटी
रस्मों , खानदानों की
प्रेम दीवानी ||
८
अकेली बाला
दुपट्टा उड़ा देती
बेशर्म हवा ||
९
प्यार चाहता
रिश्तों का पनघट
बरसो मेघा ||
१०
अथाह आँखें
डूबो देती दुनिया
मैं भी ना बचा ||
११
पिया रिझाने
सजे नव यौवना
रूठे – मनाने ||
१२
करवा चौथ
दो चाँद बीच फँसा
दोनों अच्छे हैं ||
१३
प्यार में सौदा
दर्द का लेना – देना
प्यार से निभा ||
१४
प्यार की बातें
मौसम जो बदले
वो भी बदले !!
Preet ke anokhe rangon se range jag sara, yahi kamana. Umda haiku ke liye badhai.
ReplyDeleteNice one...
ReplyDelete