Showing posts with label होली के ताँका. Show all posts
Showing posts with label होली के ताँका. Show all posts

होली के हिंदी ताँका

ताँका 
1 
कोई ना बचे 
फागुन रंगरेज़ 
रंग बरसे 
पिया गली में भीगा 
मन नशीला हुआ । 

2 
रंगों में हँसी 
इन्द्रधनुष दिखी 
चौन्धिया गया 
रंग डालना भुला 
धत बोल भागी ।

3 
होली का हल्ला 
ढूँढे सखी की टोली 
लिए नंगाड़े 
श्याम कौन रंगेगा ? 
चढ़ा ना रंग दूजा ।

4 
पहचाना क्या ? 
रंगी - पुती है काया 
पिया जी चीन्हे 
प्रीत का रंग पक्का 
बची ना  फगुनवा ।
---------    ----------