Showing posts with label सुरक्षा. Show all posts
Showing posts with label सुरक्षा. Show all posts

हाइकु


1

घूमना चाहे 

बचपन की गली 

वृद्धों का मन।

2

दवा से भरी 

गुल्लक और आँतें 

दौलत-दावा।

3

वृद्धों की पीड़ा 

संपत्ति बाँट कर 

पाई उपेक्षा।

4

खुद से मिला 

जब सब ने छोड़ा 

सभी को छोड़ा।

5

डॉलर-यूरो 

अर्थी उठाने दौड़े

'ई' मुखाग्नि।

6

छड़ी-ऐनक 

जिन्दगी को चलाते 

दाँत-नकली।


रमेश कुमार सोनी