बच्चों के हाइकु
१
बच्चों की जिद
बाप का पेट – जेब
ख़ुशी से कटे ||
२
ढूंढे हैं सारे
खिलौना तोड़ हँसी
दुनिया नन्हीं ||
३
बच्चे का घोड़ा
हर बाप बनता
ख़ुशी मनाता ||
४
नन्ही सी जान
तोतली बोली मीठी
घर की शान ||
५
बच्चों को मिला
हथियारी खिलौना
आतंक सीखा !!
६
बच्चों के स्वप्न
खेल,खिलौना - अम्मा
प्यारी दुनिया ||
७
बच्चे डाकिया
पत्र का लेना – देना
मासूम प्यार ||
८
नन्हीं दुनिया
हड़ताल बस्तों का
मस्ती का खेला ||
९
वक्त ख़रीदे
बचपन के दिन
खेल – खेल में ||
१०
बच्चों के खेल
भूख से बड़ी रेल
रूठे – मनाते ||
११
स्मृति लॉटरी
बचपन की गली
खुले तो ख़ुशी ||
No comments:
Post a Comment