हाइकु



प्रीत के हाइकु

1
हिरनी आँखें
आखेटक पलते
प्यार लूटने |

2
मन मौसम
क्या सावन – बसंत
प्यार मलंग |

3
नहीं टिकते
इश्क धड़कनों में
दौलती पाँव |

4
रूप यौवना
दर्पण सखी सदा
नहीं परदा |


5
सागर जाने
राज खारेपन की
वो नहा गयी |


6
ठग लेते हैं
जादूभरी अँखियाँ
मन से देखें |

7
आँखों का वार
नशीला है जहर
दिल बंजर |


8
शोख नज़रें
कातिल है अदाएँ  
प्रीत गलियाँ |


9
शहर रोया
मोहब्बत की अर्थी
न्याय खाप का !!


10
जिक्र उनका
चाँद क्यों शरमाया ?
छिपे फिरता |


11
वो राजरानी
प्रेम के दुनिया की
दिल हवेली |


12
दिल बदले
जब ठौर – ठिकाना
जग बौराया |


13
इश्क जिंदगी
एक लम्हा बहुत
उम्र भी कम |
………………………………….






1 comment:

  1. सभी हाइकु बहुत सुंदर👌👌👌👌🙏🙏

    ReplyDelete